राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तारीख
राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games) हर चार साल में आयोजित किए जाते हैं जिसमें राष्ट्रमंडल राष्ट्र बहु-खेल आयोजन में प्रतिस्पर्धा करते हैं। यह सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है और XXII राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम (Birmingham) में खेले जाएंगे।
राष्ट्र और एथलीट
बर्मिंघम में विश्व के विभिन्न कोनों से 5000 से अधिक एथलीट प्रतिस्पर्धा करने जा रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के इस संस्करण में 72 देशों की भागीदारी होगी
इवेंट्स की संख्या
एथलीट एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, मुक्केबाजी, नेटबॉल, स्क्वैश सहित अन्य 20 खेलों में प्रतिस्पर्धा करने जा रहे हैं। हालांकि, कुछ इवेंट ऐसे भी हैं, जो कॉमनवेल्थ में भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें महिला क्रिकेट, बास्केटबॉल 3×3, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और पैरा टेबल टेनिस शामिल हैं।
CWG 2022 का आदर्श वाक्य और विजन
बर्मिंघम खेलों 2022 का आदर्श वाक्य ‘सभी के लिए खेल’ है। साथ ही कॉमनवेल्थ 2022 का विजन लोगों को एक साथ लाना, स्वास्थ्य में सुधार करना और बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना है। इससे भी अहम यह है कि मेजबान कभी ना भूल पाने वाले खेल कराना चाहते हैं।
सफल देश
वहीं मेडल के मामले में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल देश है। ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में 932 स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि इंग्लैंड ने 714 गोल्ड जीते हैं। 484 और 181 गोल्ड के साथ कनाडा और भारत ने ठीक प्रदर्शन किया है।
गोल्ड कोस्ट में पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में क्या हुआ था?
ऑस्ट्रेलिया ने 80 गोल्ड, 59 सिल्वर और 59 ब्रांज के साथ घर में कुल 198 पदक हासिल किए।
Latest News

ये हैं क्रिकेटर्स की खूबसूरत बहनें
भारतीय क्रिकेटर्स अपने क्रिकेट करियर के साथ-साथ पर्सनल जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं.