Neeraj Chopra CWG 2022: कॉमनवेल्थ खेलो में हिस्सा नहीं लेंगे नीरज चोपड़ा, भारत की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
Neeraj Chopra CWG 2022: बर्मिंघम (Brimingham CWG 2022) में 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों (Commonwealth Games 2022) से भारत…

Neeraj Chopra CWG 2022: बर्मिंघम (Brimingham CWG 2022) में 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों (Commonwealth Games 2022) से भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) चोट के कारण बाहर हो गए हैं। हाल ही में संपन्न हुई एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championship) में भारत के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा के बारे में जानकरी देते हुए भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने बताया कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में वह घायल (Neeraj Chopra Injury) हो गए थे और इस कारण वह अब कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। खेल जगत की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
राजीव मेहता ने न्यूज़ एजेंसी ANI को बताया कि जेवलिन थ्रो के फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा को चोट लग गयी थी। इसकी जानकारी खुद नीरज ने राजीव मेहता को दी है।
Neeraj Chopra will not take part in #CommonwealthGames2022. He is not fit as he got injured in the finals of World Athletic Championship. He informed us about this: Rajeev Mehta, Secretary General, IOA to ANI
(File photo) pic.twitter.com/5QgbMaZHuw
— ANI (@ANI) July 26, 2022
नीरज चोपड़ा के ना खेलने से कामनवेल्थ खेलों में जेवलिन स्पर्धा में भारत के गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि नीरज ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के दैरान 88.13 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया था। लेकिन उन्होंने मेडल जीतने के बाद कहा था कि मुझे ग्रोइन में खिंचाव आ गया था और इसी वजह से मैं गोल्ड से चूक गया। यहीं से अंदेशा लगाया जाने लगा था कि क्या सब ठीक है या नहीं, लेकिन आज आई उनकी चोटिल होने की खबर ने सबको चौंका दिया है।

आपको बता दें कि हाल ही में नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स के में भारत को अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद दूसरा पदक दिलाया था। वहीं नीरज भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे थे।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।