CWG 2022 Opening Ceremony Highlights: रंगारंग प्रस्तुतियों ने बिखेरा जलवा, यहां देखें कैसा रहा ओपनिंग सेरेमनी का भव्य समारोह
CWG 2022 Opening Ceremony Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का शुभारंभ 28 जुलाई को भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया…

CWG 2022 Opening Ceremony Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का शुभारंभ 28 जुलाई को भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो गया है। उद्घाटन समारोह अलेक्जेंडर स्टेडियम (Alexander Stadium) में हुआ, जहां 1500 से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। भारत के लिए ध्वजवाहक के रूप में बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु और हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह थे, जिनके साथ भारत (India) का 200 से अधिक का दल भी पहुंचा।
ओपनिंग सेरेमनी में एलेक्सेंडर स्टेडियम में 30,000 दर्शक मौजूद रहे। समारोह भारतीय समयानुसार रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रात 12:30am बजे से शुरू हुआ, जिसके बाद सभी 72 देशों के दलों ने स्टेडियम में एंट्री ली। 250 से ज्यादा कार्यक्रम हुए। 1500 से अधिक कलाकारों ने ओपनिंग सेरेमनी में प्रदर्शन किया और इस भव्य शाम में चार चांद बिखेरे। भारतीय समयनुसार 3 बजे ये ओपनिंग सेरेमनी खत्म हुई।
Flagbearers @Pvsindhu1 and @manpreetpawar07 lead #TeamIndia out in the Parade of Nations at the #B2022 Opening Ceremony 🇮🇳🎆
What a moment! 😍#EkIndiaTeamIndia | @birminghamcg22 pic.twitter.com/rKFxWTzMfz
— Team India (@WeAreTeamIndia) July 28, 2022
स्टेला की खूबसूरत कहानी बनी आक्रषण
एक बड़े बुल के साथ ओपनिंग सेरेमनी में स्टेला की कहानी को दर्शाया गया। आपको बता दें कि स्टेला की कहानी काल्पनिक है, जिसे बर्मिंघम शहर के इतिहास के रूप में दर्शाया गया।
प्रस्तुति में दिखाया गया कि कैसे बर्मिंघम में महिलाओं पर अत्याचार हुए, उनसे अधिक काम लिया गया। इसके बाद बुल ने एंट्री मारी और फिर दर्शाया गया कि कैसे ये परंपरा बदली गई और महिलाओं को भी सम्मान मिला। बुल शांत हुआ और फिर लोगों का जश्न शुरू हो गया।

यहां बुल को बर्मिंघम शहर दिखाया गया। अलग अलग बैकग्राउंड से आए लोगों को समझ पाने में असमर्थ बर्मिंघम शहर का बुल एक बार फिर विचलित हो गया, जश्न को सहन नहीं कर पाया। इस प्रस्तुतु को बेहद खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया, एक बार फिर बुल को शांत कराया गया। दर्शाया गया कि अलग अलग जगहों से बर्मिंघम में आए लोगों को एक साथ रहना होगा। ये थी स्टेला की कहानी, जिसमें बताया गया कि मिलजुल कर शहर को आगे बढ़ाया जाए।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।