CWG 2022 Men’s Hockey Results: भारत की धमाकेदार जीत, कनाडा को 8-0 के बड़े अंतर से धोया: Follow India vs Canada Updates
CWG 2022 Men’s Hockey Results: राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने ग्रुप मैच में कनाडा को 8-0…

CWG 2022 Men’s Hockey Results: राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने ग्रुप मैच में कनाडा को 8-0 के बड़े अंतर से हरा कर धमाकेदार वापसी की है। शुरुआत से आक्रमक दिख रही भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच को अपने नाम किया। मैच में पांच भारतीय खिलाडियों ने गोल दागे। वहीं इसके साथ ही भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ जीत की राह पर लौटना आई है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
अपने पहले मैच में टीम इंडिया (Team India) ने घाना को 11-0 की शानदार जीत के बाद इंग्लैंड (England) के खिलाफ तीन गोल की बढ़त को गंवा दिया और मुकाबला 4-4 की बराबरी पर ला दिया। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दो क्वार्टर में दबदबा बनाकर हाफ टाइम तक 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड आखिरी दो क्वार्टर में टीम इंडिया को चकमा देने में सफल रहा है।
यह भी पढ़ें: CWG 2022 LIVE: भारत ने लॉन बाउल्स में रचा इतिहास, महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में मात देकर जीता Gold मेडल
India vs Canada का रिकॉर्ड
भारत और कनाडा 32 बार एक दूसरे का सामना कर चुके हैं। भारत ने जहां 26 बार जीत हासिल की है, वहीं कनाडा केवल चार मौकों पर ही विजयी हुआ है। दो मैच ड्रॉ के रूप में समाप्त हुए।
भारत पुरुष vs कडाना पुरुष PREVIEW
भारतीय पुरुष हॉकी टीम बुधवार को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में कनाडा के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के लिए अनुशासित प्रदर्शन करने और अनावश्यक कार्ड से बचने की कोशिश करेगी। अपने पहले मैच में घाना पर 11-0 की प्रचंड जीत के बाद, भारत ने तीन गोल का फायदा गंवा दिया और मेजबान इंग्लैंड ने अपने दूसरे पूल बी मैच में 4-4 से जीत हासिल की।
साथ ही भारतीय खिलाड़ी वरुण कुमार को दो बार कार्ड दिखाया गया जिसमें पहले हाफ में उन्हें पांच मिनट के लिए जबकि दूसरे हाफ में 10 मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। आखिरी क्वार्टर में खतरनाक खेल के लिए गुरजंत सिंह को 10 मिनट के लिए मैच से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद भारत के उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने स्वीकार करते हुए माना कि टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए ज्यादा अनुशासन की जरुरत है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।