ICC WOMEN’S T20 RANKINGS: स्मृति मंधाना का टी20 करियर में लाजवाब, आईसीसी रैंकिंग में हासिल किया तीसरा स्थान- Check Out
ICC WOMEN’S T20 RANKINGS: कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत महिला टीम (Indian Women Cricket Team) की ओपनर…

ICC WOMEN’S T20 RANKINGS: कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत महिला टीम (Indian Women Cricket Team) की ओपनर बल्लेबाजी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल मंधाना अपने करियर की बेस्ट टी20 रैंकिंग (T20I Ranking) पर पहुंच गई हैं। आईसीसी टी20 (ICC T20I) इंटरनेशनल रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज हुई हैं। मंधाना के करियर की ये बेस्ट रैंक है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

बता दें कि, टीम इंडिया की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ मंधाना ने अपना पचासा पूरा किया था। जिसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के बराबर दो रेटिंग पॉइंट्स के अंदर पहुंच गई है। वहीं टॉप पर मेग लेंनिंग रैंकिंग में काबिज हैं, इससे पहले वनडे फॉर्मेट में टॉप पर रह चुकी हैं मंधाना।
बता दें कि, 2019 में अपने करियर में पहली बार मंधाना आईसीसी की टी20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंची थी। अक्टूबर में वो इससे पहले टी20 में तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
A host of top performers from the ongoing 2022 Commonwealth Games are among the big gainers on the latest @MRFWorldwide ICC Women’s T20I Player Rankings 💥#B2022 | #ICCRankings | Details 👇
— ICC (@ICC) August 2, 2022
इसके साथ ही भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी रैंकिंग में 4 रैंक की बढ़त की है। और वो 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स दो स्लॉट ऊपर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ली गार्डनर ने तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग में बढ़त बनाई है।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।