Athletics
Neeraj Chopra पावो नूरमी गेम्स में मचाएंगे धमाल, क्या पार होगा 90 मीटर का डिस्टेंस?

Neeraj Chopra पावो नूरमी गेम्स में मचाएंगे धमाल, क्या पार होगा 90 मीटर का डिस्टेंस?

Neeraj Chopra पावो नूरमी गेम्स में मचाएंगे धमाल, क्या पार होगा 90 मीटर का डिस्टेंस?
Neeraj Chopra: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा मंगलवार को फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी खेलों में एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं।

Neeraj Chopra: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा मंगलवार को फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी खेलों में एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं। लेकिन सभी की नजरें युवा जर्मन थ्रोअर मैक्स डेहिंग के साथ उनके संभावित मुक़ाबले पर होंगी, लेकिन नीरज का मुख्य ध्यान पेरिस ओलंपिक से पहले अपनी फिटनेस और फ़ॉर्म को परखने पर रहेगा।

शानदार खिलाड़ी हैं नीरज चोपड़ा

भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 2022 में 89.30 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। चोपड़ा ने उसी साल डायमंड लीग के स्टॉकहोम चरण में 89.94 मीटर का थ्रो किया था। आगामी टूर्नामेंट में दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और 2012 ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वाल्कोट भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ने T20 World Cup 2024 का बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ठोके 218 रन

फ़िटनेस हासिल करना होगा नीरज का लक्ष्य

चोपड़ा ने पिछले महीने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से एहतियात के तौर पर नाम वापस ले लिया था। दरअसल, उन्हें एडक्टर (जांघों की मांसपेशियां) में दर्द की शिकायत थी। उन्होंने मई में दोहा डायमंड लीग में अपना सीजन शुरू किया था, जहां उन्होंने 88.36 मीटर के अपने अंतिम थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। यह उनके करियर का नौवां सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। पावो नूरमी खेलों के बाद चोपड़ा सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में एक्शन में नजर आएंगे।

 

Editors pick