Virat Kohli Records and Stats in T20I: भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली ने सबसे छोटे प्रारूप में को अलविदा कह दिया है। भले ही किंग कोहली को वनडे इंटरनेशनल का सूरमा माना जाता है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में भी उनके पास ‘विराट’ आंकड़े दर्ज हैं।
विराट कोहली के T20I में आंकड़े
विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 125 मैच खेले हैं और 4188 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.04 और औसत 48.69 का रहा है। विराट ने इस फॉर्मेट में एक शतक (122*) भी अपने नाम किया है। जबकि, कुल 38 अर्धशतक जड़े हैं।
मैच | 125 |
पारी | 117 |
रन | 4188 |
सर्वश्रेष्ठ | 122* |
औसत | 48.69 |
स्ट्राइक रेट | 137.04 |
शतक | 1 |
अर्धशतक | 38 |
यह भी देखेंः विराट कोहली और रोहित शर्मा के T20I से संन्यास पर आया गौतम गंभीर का रिएक्शन, जानें क्या बोले
टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के आंकड़े
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली का बल्ला कुछ खामाशो रहा। हालांकि, स्टार बल्लेबाज ने फाइनल मैच में फिर से साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी क्यों माने जाते हैं। विराट ने 59 गेंदों में 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
किंग कोहली ने अपने करियर में 35 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 58.72 की औसत और 128.81 के स्ट्राइक रेट से कुल 1292 रन बनाए हैं।
मैच | 35 |
पारी | 33 |
रन | 1292 |
सर्वश्रेष्ठ | 89* |
औसत | 58.72 |
स्ट्राइक रेट | 128.81 |
शतक | 0 |
अर्धशतक | 15 |