टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 27 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 स्टेज में बाहर करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब, उनके पास इंग्लैंड से टी20 वर्ल्ड कप 2022 की सेमीफाइनल हार का बदला चुकाने का मौका होगा।
मैच डिटेल्सः
- मैच- IND vs ENG, T20 World Cup Semi-Final 2
- वेन्यू- प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना
- समय व दिन- रात 8 बजे, बृहस्पतिवार
- ब्रॉडकास्टिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग- डिजनी प्लस हॉटस्टार
IND vs ENG का टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड सबसे छोटे प्रारूप में कुल 23 बार आमने-सामने आए हैं। इनमें भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। भारत ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 11 बार भारत को हराया है।
कुल मैच | 23 |
भारत ने जीते | 12 |
इंग्लैंड ने जीते | 11 |
बेनतीजा | 0 |
भारत का जीत % | 52.17 |
इंग्लैंड का जीत % | 47.82 |
यह भी देखेंः IND vs ENG Dream11: मैच में इन खिलाड़यों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम
यह भी देखेंः AFG vs BAN मैच में गुलबदीन नायब ने किया चोट का नाटक? कप्तान राशिद खान ने किया खुलासा
T20 World Cup में IND vs ENG का हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला कुल 4 बार हुआ है। इसमें दोनों टीमों ने 2-2 मैचों में जीत दर्ज की है।
कुल मैच | 4 |
भारत ने जीते | 2 |
इंग्लैंड ने जीते | 2 |
बेनतीजा | 0 |