IND vs AUS Highlights: सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला और बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा, जो शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गए। इसके बाद दूसरे छोर से कप्तान रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला।
रोहित ने सबसे पहले मिचेल स्टार्क को आड़े हाथों लिया और एक ही ओवर में 29 रन जड़ डाले। कप्तान ने महज 19 ओवरों में अपना अर्धशतक पूरा किया और शतक से महज 8 रनों से चूक गए। कप्तान ने 41 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 31 रन बनाए। जबकि, शिवम दुबे और पंड्या ने क्रमशः 28 और 27 रन बनाए। इसकी बदौलत भारत ने 205/5 का स्कोर खड़ा कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क और स्टोइनिस ने 2-2 विकेट चटकाए। जॉश हेजलवुड को 1 विकेट मिला।
भारत के सामने अकेले पड़े ट्रेविस हेड
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को भारत ने पहले ओवर में ही डेविड वॉर्नर (6) के रूप में झटका दिया। इसके बाद मिचेल मार्श (37) और ट्रेविस हेड ने शानदार साझेदारी की और भारत को परेशानी में डाल दिया।
ट्रेविस हेड ने 43 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 76 रन जड़े। लेकिन मार्श का विकेट गिरते ही उनका साथ किसी बल्लेबाज ने नहीं दिया और आखिरकार बुमराह ने हेड को भी चलता किया। ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड और पैट कमिंस ने क्रमशः 20, 15 और 11 रन बनाए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 181/7 के स्कोर पर ही रोक लिया और 24 रनों से जीत दर्ज की।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने पूरे 3 विकेट और कुलदीप ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा बुमराह और अक्षर को 1-1 विकेट मिला।
IND vs AUS Live Score:
IND: 205/5 (20)
AUS: 181/7 (20)
11:48 PM: हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर से महज 4 रन आए। इसी के साथ भारत ने यह मैच पूरे 24 रनों से जीत लिया है और टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ खेला जाएगा।
11:37 PM: अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में दूसरी सफलता दिलाई। इस बार उन्होंने टिम डेविड को स्लिप में खड़े बुमराह के हाथों कैच कराया। डेविड 15 रन बनाकर लौटे। ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा।
11:31 PM: अर्शदीप सिंह का फिर से प्रहार। उन्होंने मैथ्यू वेड को कुलदीप यादव के हाथों कैच कराकर महज 1 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया है।
11:25 PM: जसप्रीत बुमराह ने घातक ट्रेविस हेड को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर आउट कराया है। हेड 43 गेंदों में 76 रन बनाकर लौटे, ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा।
11:14 PM: अक्षर पटेल ने भारत को एक और सफलता दिला दी है। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया। स्टोइनिस 2 रन बनाकर सस्ते में लौटे।
11:09 PM: कुलदीप यादव ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर वापिस भेज दिया है। मैक्सवेल 20 रन बनाकर लौटे।
11:00 PM: ग्लेन मैक्सवेल ने पूरी तरह से हाथ खोल लिए हैं। उन्होंने जडेजा के ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ा।
10:54 PM: ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतकय पूरा कर लिया है। हार्दिक की गेंद पर चौका जड़ते हुए उन्होंने फिफ्टी पूरी की। हालांकि, यहां अक्षर पटेल की मिस फील्ड की वजह से गेंद बाउंड्री पार गई।
10:48 PM: भारत को बड़ी सफलता मिल गई है। कुलदीप यादव की गेंद पर बैकफुट पर पुल करते हुए मिचेल मार्श ने छक्के लिए खेला, लेकिन अक्षर पटेल ने बाउंड्री पर उछलकर हैरतंगेज कैच लपक लिया। मार्श 28 गेंदों पर 37 रन बनाकर लौटे।
10:43 PM: ट्रेविस हेड ने हार्दिक पंड्या के ओवर में एक चौका और एक छक्का जड़ दिया है। हेड घातक रूप में आ चुके हैं।
10:09 PM: 6 रन बनाकर डेविड वार्नर हुए अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट, वार्नर के आउट होने की वजह से सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच रहा.
9:54 PM: कमिंस के आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा ने एक शानदार छक्का दिखाया। इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 206 रनों का लक्ष्य दिया है।
9:46 PM: मार्कस स्टोइनिस ने शिवम दुबे को चलता कर दिया है। दूबे 22 गेंदों में 28 रन बनाकर लौटे और भारत का 5वां विकेट गिरा।
9:45 PM: हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभालते हुए स्टोइनिस को निशाना बनाया है। पंड्या ने उनके ओवर में लगातार दो छक्के जड़े हैं।
9:27 PM: मिचेल स्टार्क ने भारत को एक और झटका दिया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर वापिस लौटाया। सू्र्या 16 गेंदों में 31 रन बनाकर लौटे।
9:20 PM: शिवम दुबे ने आते ही हाथ खोल लिए हैं। उन्होंने जाम्पा की गेंद पर एक लंबा छक्का जड़ा है।
9:13 PM: भारत को तीसरा झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है। रोहित को स्टार्क ने बोल्ड कर लौटाया। रोहित ने 41 गेंदों में 92 रन जड़े और शतक से चूक गए।
8:52 PM: भारत को ऋषभ पंत के रूप में दूसरा झटका लगा है। स्टोइनिस की गेंद पर मिड ऑन की तरफ मारने की कोशिश की लेकिन हेजलवुड को कैच दे बैठे। पंत 15 रन बनाकर लौटे।
8:50 PM: रोहित शर्मा ने इस बार मार्कस स्टोइनिस को आड़े हाथों लिया है। ओवर में लगातार एक चौका और दो छक्के जड़ दिए हैं।
8:46 PM: जाम्पा के ओवर को रोहित और पंत दोनों को धो दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने ओवर में एक-एक छक्का जड़ा।
8:39 PM: रोहित शर्मा ने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कप्तान ने अभी तक 4 चौके और 5 छक्के जड़े हैं। कमिंस के इस ओवर में उन्होंने 15 रन बटोरे।
8:35 PM: बारिश रुक चुकी है और खिलाड़ी वापिस मैदान पर आ चुके हैं। मैच वापिस शुरू हुआ।
8:26 PM: रोहित शर्मा ने पैट कमिंस के ओवर की पहली गेंद को स्वीप शॉट मारकर सीधे बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया है। इसी के साथ सेंट लूसिया में बारिश आ चुकी है और मैच बीच में ही रोक दिया गया है।
8:20 PM: रोहित शर्मा ने स्टार्क के ओवर का समापन भी छक्के के साथ किया है। इस ओवर में उन्होंने कुल 3 छक्के और एक चौका जड़ा। स्टार्क के ओवर से 29 रन आए।
8:17 PM: रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क की जमकर धुलाई कर दी है। लगातार दो छक्कों के बाद एक चौका और एक छक्का फिर से जड़ दिया है। कप्तान घातक फॉर्म में।
8:14 PM: रोहित शर्मा क्रीज पर डटे हुए हैं, उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े हैं। कप्तान ने सबसे घातक गेंदबाज को निशाना बनाया है।
8:08 PM: भारत को पहला और बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा है। कोहली को जॉश हेजलवुड को टिम डेविड के हाथों कैच आउट करा दिया है। टिम डेविड ने पीछे की ओर भागते हुए कैच लपका। विराट डक होकर पवेलियन लौटे।
8:05 PM: रोहित शर्मा ने मिचेल स्टार्क के पहले ओवर में कुछ हाथ खोले हैं। कप्तान ने ओवर में एक चौका जड़ा।
8:00 PM: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत को शुरूआत देने के लिए उतर चुके हैं।
7:37 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा
ऑस्ट्रेलियाः ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
7:33 PM: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
7:28 PM: कुछ ही देर में टॉस होने जा रहा है। मैच की लाइव अपडेट के लिए इनसाइडस्पोर्ट हिंदी के साथ जुड़े रहें।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा
ऑस्ट्रेलियाः ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड