Happy Father’s Day 2024: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने क्रिकेटर और पति विराट कोहली (Virat Kohli) के दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उनके पहले फादर्स डे को खास तरीके से मनाया। उन्होंने अपनी बेटी वामिका द्वारा हाथ से बनाए गए कार्ड के साथ एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसके बाद फैंस लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: WATCH: जीवा धोनी ने फादर्स डे के मौके पर MS Dhoni का किया प्यार भरा वीडियो शेयर
अनुष्का ने शेयर किया पोस्ट
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट में विराट की एक पिता के रूप में प्रशंसा करते हुए कहा कि वह कोहली को जीवन के सभी मोर्चों पर सफल होते देखकर हैरान हैं। साथ ही अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कार्ड शेयर किया, जो उनकी बेटी वामिका ने बनाया है।
हाथ से पेंट किए गए कार्ड में पीले रंग में एक बच्चे के पैर दिखाई दे रहे हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि पैरों के निशान विराट और वामिका के हैं या वामिका और अकाय के। कार्ड पर लाल और हरे रंग में ‘हैप्पी फादर्स डे’ लिखा हुआ है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, “एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है! हैरान करने वाला…हम आपसे प्यार करते हैं विराट कोहली (दिल और चुंबन इमोजी)।”