MS Dhoni Celebrate Father’s Day 2024: भारत के महान क्रिकेटर एमएस धोनी की बेटी जीवा धोनी ने फादर्स डे 2024 के अवसर पर उनके लिए एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
इस बार 2024 में फादर्स डे पर जीवा ने एमएस धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान अपने कुत्ते दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही धोनी और जीवा अपने कुत्तों के साथ खेलते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shubman Gill और Rohit Sharma के बीच सब ठीक, गवाही दे रही है सलामी बल्लेबाज की ये इंस्टा स्टोरी
कब हुई थी धोनी की शादी?
एमएस धोनी और साक्षी धोनी की शादी साल 2010 में हुई थी और जीवा का जन्म 2015 में हुआ था, जब धोनी आईसीसी विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे। अपने पिता के चलते जीवा पहले से ही सोशल मीडिया पर मशहूर हैं।
जीवा और उनके पिता के बीच एक प्यारा रिश्ता है, जिसे क्रिकेटर की सोशल मीडिया साइट्स पर कई बार दिखाया गया है। धोनी ने पिछले कई सालों में कई पोस्ट के ज़रिए जीवा के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया है।