RCB vs CSK IPL 2024: रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला शनिवार को खेला गया। इस मैच में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई के खिलाफ 27 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। अब बेंगलुरु की जीत के बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ी बात कही है।
दिनेश कार्तिक ने किया बड़ा खुलासा
रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दिनेश कार्तिक ने कहा, “एमएस धोनी का चिन्नास्वामी के बाहर 110 मीटर का छक्का मारना सबसे अच्छी बात थी, इससे हमें एक नई गेंद मिली जिससे हमें मदद मिली।”
धोनी के छक्के की वजह से जीती RCB?
RCB vs CSK मैच के आखिरी ओवर में धोनी की टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 17 रन की जरूरत थी। फाफ डु प्लेसिस ने यश दयाल को ओवर दिया। पहली ही गेंद पर धोनी ने 110 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया जो मैदान से बहार चला गया।
इसके बाद अंपायर्स को नई गेंद लानी पड़ी। नई गेंद के आने के बाद अगली ही गेंद पर यश ने धोनी को आउट कर वापस भेज दिया। वहीं ओवर में इसके बाद केवल एक ही रन आया। आरसीबी ने तय मानक के तहत जीत हासलि करके प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।